Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

292 0

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet ) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस मौके पर राज्यपाल (Governor Gurmeet ) ने कहा कि राज्य में मौन पालन के क्षेत्र में काफी संभावना है। उत्तराखंड में मौन पालन के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। वर्तमान में हम 4 हजार टन तक शहद का उत्पादन कर सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

उन्होंने (Governor Gurmeet ) कहा कि हिमालय तथा हमारे वनों में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां, पुष्प इत्यादि पाये जाते हैं। उत्तराखण्ड में ‘‘अरोमा” क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में सहयोग के लिए निवेदन किया गया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet ) ने केन्द्रीय कृषि मंत्री से कहा कि हमारे पर्वतीय अंचलों में जहां सिंचाई के साधन नहीं हैं ऐसे स्थानों पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती किया जाना लाभप्रद होता है क्योंकि इनके उत्पादन के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है।

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

केन्द्र सरकार इसके लिए विशेष सहायता प्रदान करे। यदि मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाता है तो राज्य की महिलाओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इससे एक ओर पलायन की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा वहीं हमारी महिलाओं का सशक्तीकरण संभव होगा। इस दौरान कृषि मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव के दृष्टिगत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Post

Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 को धामी कैबिनेट में मिली मंजूरी

Posted by - May 29, 2025 0
1- उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के संबंध में निर्णय। वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 14…
महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पश्चिम बंगाल चुनाव: मिथुन से मिले कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Posted by - March 7, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने बनाई अदरक की चाय, खिलाड़ियों से की मुलाक़ात

Posted by - June 18, 2024 0
देहारादून। नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात…