Governor Baby rani Maurya

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- डरने की जरूरत नहीं

1273 0

देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Governor Baby Rani Maury) ने दून अस्पताल के टीकाकरण बूथ पर कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उनकी माता और पति को भी पहली डोज लगाई गई। इस दौरान राज्यपाल (governor baby rani maurya) ने सभी प्रदेशवासियों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की है।

Uttarakhand Budget 2021 : सदन में पेश किए गया 57 हजार 400 करोड़ 32 लाख का बजट

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (governor baby rani maurya) ने आज दून अस्पताल के टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की। राज्यपाल के साथ मौजूद उनकी माता और पति ने भी टीकाकरण कराया। इस दौरान राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (governor baby rani maurya) ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन्होंने जीवन रक्षक वैक्सीन बनाकर कोरोना के कारण हो रही असमय मृत्यु को रोकने का काम किया, उनकी वो शुक्रगुजार हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं क्योंकि हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के बाद जीवन रक्षक वैक्सीन हमारे बीच आ सकी है।

राज्यपाल ने लगवाई पहली वैक्सीन

इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (governor baby rani maurya) ने लोगों को आश्वस्त किया कि देश के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम पर जरा भी शक नहीं करना चाहिए। किसी को भी घबराने या डरने की जरा भी आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने लोगों को अगाह करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन कराने के लोगों को कोरोना की गाइडलाइन के सभी नियमों का तबतक पालन करना है जबतक हम इस महामारी पर विजय नहीं पा लेते।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (governor baby rani maurya) ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भारत के लोगों की चिंता है, इसलिए उन्होंने वैज्ञानिकों से जल्द से जल्द और सुरक्षित कोविड-19 की वैक्सीन बनाने को कहा और उनकी हर तरह से मदद की।

Related Post

कांग्रेस अध्यक्ष ने मनोहर परिकर से की मुलाकात, जाना तबीयत का हाल

Posted by - January 29, 2019 0
पणजी। राफेल डील में पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर लगातार हमलावर रहे राहुल गांधी ने आज उनसे मुलाकात की।…
BJP

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के लिए इस प्रत्याशी का नाम बना टेंशन, चुनाव अयोग को अर्जी

Posted by - May 3, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग…

गांव और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के दिए आदेश

Posted by - May 1, 2022 0
लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को उच्‍चस्‍तरीय बैठक में अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन (covid guideline) का…
CM Yogi

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है ‘शिवशक्ति’ प्वॉइंट : योगी

Posted by - August 26, 2023 0
लखनऊ। ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की…