CM Dhami ,Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बैसाखी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

266 0

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैसाखी (Baisakhi) पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देने का संदेश देता है। हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह त्योहार खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है जो हमें सरबंसदानी गुरु दशमेश पिता गोबिंद सिंह के प्रेरणादायक संदेश को याद कराता है, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और समाज में एकता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता की बात की।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी सामाजिक,आर्थिक व्यवस्था में खेती व किसानों के महत्वपूर्ण योगदान की भी याद दिलाता है। हम सभी को मिलकर बैसाखी का उत्सव मनाते हुए, देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि “बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का भी परिचायक है। यह त्योहार लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ’’

Related Post

सीएए-एनआरसी से किसी मुसलमान को कोई दिक्कत नहीं- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Posted by - July 22, 2021 0
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर गुवाहाटी में बड़ा बयान दिया है। भागवत…
PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Posted by - December 9, 2024 0
जयपुर। राजधानी में तीन दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल समिट’ (Rising Rajasthan Global Summit) का आगाज़ हो गया है जहां प्रधानमंत्री…
CM Dhami

वीर जवानों के नाम मुख्यमंत्री धामी ने लगाए पौधे, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Posted by - July 16, 2024 0
देहरादून। प्रदेशभर में मंगलवार को लोकपर्व हरेला (Harela) मनाया गया। इस खास मौके पर प्रदेशभर में लाखों पौधे लगाए गए।…