CM Dhami

राज्यपाल और सीएम धामी ने हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं

472 0

देहरादून। राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेश वासियों को हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) की बधाई देते हुए कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की भी पहचान है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने जारी संदेश में कहा है कि हिन्दी को समर्थ व सक्षम बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने भूमिका निभाई है। सभी के प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस, हमें हमारी भाषा के साथ-साथ हमारे आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति सजग रखने का कार्य भी करता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया है कि हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी के प्रचार-प्रसार और उपयोग का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जारी अपने संदेश में कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। भाषा हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। राजभाषा हिन्दी की प्रतिष्ठा, गौरव एवं सम्मान के लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘हिन्दुत्व का पोस्टर किया रिलीज़

वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। हिन्दी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी दिवस पर हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग का भी संकल्प लेना होगा।

हिन्दी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 सितम्बर, पूर्वाह्न 11.45 बजे सर्वे चौक, देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। भाषा मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहेंगे।

Related Post

Pond

बनासकांठा में तालाब का पानी हुआ गुलाबी, ग्रामीण मान रहे चमत्कार

Posted by - June 11, 2022 0
बनासकांठा: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) के नजदीक गुजरात के बनासकांठा से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है।…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…
Emergency landing of air ambulance in Kedarnath

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Posted by - May 17, 2025 0
देहारादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है। यह एम्स (AIIMS) का…

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील

Posted by - June 26, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, शनिवार को कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस…