CM Dhami, Governor

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की दी शुभकामनाएं

357 0

देहरादून। राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बैशाख पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा,करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की भेंट, चारधाम यात्रा पर हुई चर्चा

महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने जन समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही गंभीरता से समाधान करने के दिए निर्देश

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी निकाय अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त…

राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली।  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें…
CM Vishnu Dev Sai

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन : सीएम साय

Posted by - September 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने बुधवार की देर शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने…