anandiben patel

लखनऊ: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

834 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। राज्यपाल ने लोगों से कोविड नियमों के साथ होली मामने की भी अपील की ।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel)  ने होली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है।

बधाई संदेश में राज्यपाल (Anandiben Patel)  ने कहा है कि होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द एवं सद्भाव के वातावरण को बनाये रखने का सन्देश देता है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी की गम्भीरता को देखते हुए भीड़-भाड़ में जाने से बचे। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए होली का आनन्द लें।

राज्यपाल गुजरात में परिजनों संग मनाएंगी होली

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) पिछले दिनों अपने गृह राज्य गुजरात प्रवास पर गई हैं। राज्यपाल करीब 10 दिन गुजरात के अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर रहकर परिजनों संग होली का पर्व मनाएंगी। जानकारी के अनुसार राज्यपाल 4 अप्रैल को राजधानी लखनऊ वापस आएंगी।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्रयागराज नगर निगम कार्यालय में नवनिर्मित कन्ट्रोल रूम का लोकार्पण

Posted by - November 25, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरे जोर पर हैं। सीएम योगी (CM Yogi) के दिव्य…
CM Yogi

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ: भारत-अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत जारी टैरिफ ज्वाइंट स्टेटमेंट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री…