जस्टिस मुरलीधर तबादला

जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर सरकार का बयान, 12 फरवरी को हुई थी सिफारिश

872 0

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर के तबादले को लेकर गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके तबादले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर जस्टिस लोया को याद किया। जिस पर सरकार की तरफ से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पार्टी ने एक बार फिर दिखाया है कि वह न्यायपालिका का कितना सम्मान करती है? उन्होंने बताया कि उनके तबादले की सिफारिश 12 फरवरी को ही की जा चुकी थी।

कांग्रेस ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह न्यायपालिका का कितना सम्मान करती है?

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक नियमित स्थानांतरण का राजनीतिकरण करके, कांग्रेस ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह न्यायपालिका का कितना सम्मान करती है? भारत के लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है और यही वजह है कि वह लगातार हमले करके संवैधानिक संस्थानों को तबाह करने पर अमादा है।

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या राहुल गांधी खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझते हैं?

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या राहुल गांधी खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर समझते हैं। उन्होंने कहा कि लोया के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने अच्छी तरह से सुलझा लिया है। सवाल उठाने वाले लोग विस्तृत तर्कों के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान नहीं करते हैं। क्या राहुल गांधी खुद को शीर्ष अदालत से भी ऊपर समझते हैं?

जस्टिस मुरलीधर का तबादला निश्चित ही दुखद और शर्मनाक : कांग्रेस 

प्रसाद ने कहा कि हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता का करते हैं सम्मान 

प्रसाद ने कहा कि हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता से समझौता करने में कांग्रेस का रिकॉर्ड, आपातकाल के दौरान सर्वोच्च अदालत के जजों को निकालने से सभी अवगत हैं। वे तभी आनंदित होते हैं जब निर्णय उनकी पसंद का हो अन्यथा संस्थानों पर ही सवाल उठा देते हैं।’

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी ने अदालत, सेना के खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो एक परिवार की निजी संपत्ति है उसे भड़काऊ भाषणों पर टिप्पणी करने की जरुरत नहीं है। परिवार और उसके साथियों ने अदालतों, सेना, कैग, प्रधानमंत्री और भारत के लोगों के खिलाफ नियमित रूप से कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Related Post

Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार

Posted by - June 1, 2025 0
उत्तरकाशी। श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ…
Dhami

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

Posted by - March 16, 2023 0
भराड़ीसैंण, (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल में पर्यटन नीति, वन संरक्षण अधिनियम…
रामनवमी

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील- घरों में मनाएं  रामनवमी

Posted by - March 21, 2020 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संतों के आह्वान पर कहा है…
DGP

यूपी : तीन आईपीएस अफसरों का तबादला, देवेंद्र सिंह महानिदेशक अभिसूचना बने

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी में शनिवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना…