कोरोना केस कम होते ही सरकार का बड़ा फैसला, अब पूरी क्षमता से होगा घरेलू हवाई संचालन

671 0

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर से अनुसूचित घरेलू हवाई संचालन को बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के बहाल करने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद सरकार ने ये फैसला किया है। अब नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ानों पर कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला किया है। मसलन अब पूरी क्षमता के साथ विमान उड़ेंगे, जो 18 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा।

पूरी क्षमता से होगा उड़ानों का संचालन

नागरिक विमानन मंत्रालय के मुताबिक, 18 अक्टूबर से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटा ली जाएंगी। इससे उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकेगा। इस रियायत के साथ सरकार ने यात्रियों से पूरे कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

बता दें कि कोरोना की वजह से 23 मार्च 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई गई थी, लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा चुनिंदा देशों के साथ ‘द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत जुलाई, 2020 से उड़ानों का परिचालन हो रहा है। हालांकि 18 अक्टूबर से 100 फीसदी क्षमता से उड़ानों के संचालन की इजाजत दे दी गई है।

सितंबर में सरकार ने घरेलू उड़ानों की यात्री क्षमता 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दी थी। इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (एमओसीए) ने जुलाई में डॉमेस्टिक फ्लाइट्स की कैपिसिटी को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी किया था।

 

 

Related Post

AK Sharma

बिल समय से न मिलने, गलत रीडिंग और गलत बिलिंग संबंधी शिकायतों का होगा अन्त: एके शर्मा

Posted by - November 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री…
CM Yogi

मदरसों को मान्यता देने से पहले कड़ाई से सुनिश्चित करायें अवस्थापना सम्बन्धी मानकों का अनुपालन: मुख्यमंत्री

Posted by - April 25, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मदरसा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की आवश्यकता जताई है। शुक्रवार को एक…
Surya Kund

रामोत्सव 2024: सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

Posted by - January 14, 2024 0
अयोध्या । सनातन धर्म की सप्तपुरियों में सर्वप्रथम अयोध्या (Ayodhya) के त्रेतायुगीन वैभव व आधुनिक विकास का समुचित तालमेल सूर्य…