CM Yogi

100 दिनों में 50 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार

535 0

लखनऊ: दोबारा सत्ता में आते ही योगी सरकार (Yogi government) ने युवा रोज़गार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि युवाओं को रोजगार (Employment) से जोड़ने की कार्य अभियान के रूप में किया जाए। सरकार ने 100 दिनों में युवाओं को 50 हजार रोजगार के अवसर देने की घोषणा की है। दूसरी पारी में शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। उन्होंने अगले 5 साल में यूपी में 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। उनका संकल्प युवाओं को आगे बढ़ाना और रोजगार देने के संकल्प को तेजी से पूरा करना है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि स्वरोजगार की तमाम योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार हो और युवाओं में इसके लिए जागरूकता पैदा की जाए। इस संबंध में जल्दी ही लोन मेला आयोजित होगा जिसमें युवाओं को स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों से ऋण दिलवाने में भी मदद की जाएगी।

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने में सरकार ने पूर्व के कार्यकाल में भी कोई कमी नहीं रखी थी। स्टार्टअप और औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिये। एमएसएमई और ओडीओपी योजना ने युवाओं की प्रतिभा और कौशल को रोजगार में बदलने का काम किया। कामगारों और श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद उनको रोजगार भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: बाढ़ से खराब हुई 16.26 लाख किसानों को मिली 585 करोड़ की मदद

अब दूसरी पारी में सरकार ने बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। स्वरोजगार के साथ साथ सरकार ने 100 दिनों में 20,000 सरकारी नौकरी देने का भी फैसला किया है। भर्तियों में ईमानदारी और शुचिता को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिये गये हैं। युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर स्टार्टअप्स को खोलने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल में योगी सरकार ढ़ाई करोड़ रोजगार और 5 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दे चुकी है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार कर रही संचारी रोगों पर वार, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

Related Post

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024-25 में प्रदेश का सबसे बड़ा बजट (Budget) प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की शिक्षा…
CM Yogi

जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Posted by - October 27, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी…
AK Sharma

मैनपुरी विधान सभा चुनाव में इनके किले का दरवाजा गिराया था, अब पूरा किला ढहाना है : ए.के. शर्मा

Posted by - April 12, 2024 0
मैनपुरी। समाजवादियों का नारा है, खाली प्लाट हमारा है, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे और जिसकी लाठी उसकी भैंस… यह…