CM Dhami

नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त कानून लाएगी सरकार: सीएम धामी

401 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि लेखपाल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सख्त कानून लेकर आएंगे। उधर, लोक सेवा आयोग ने भी त्वरित निर्णय लेते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बताया कि आठ जनवरी को लेखपाल परीक्षा हुई थी। जब पता चला कि इस तरह से पेपर आउट किया गया है तो एसटीएफ ने जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लोक सेवा आयोग ने भी त्वरित निर्णय लेते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है और पुनः परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध अविलंब और कार्यवाही होगी!परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित की जाएगी।परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए शीघ्र ही हम सख्त कानून लेकर आ रहे हैं।

पटवारी-लेखपाल परीक्षा 08 जनवरी को राज्य में 13 जिलों के 458 केन्द्रों पर आयोजित हुई थी। 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां थी। परीक्षा के लिए 158210 पंजीकृत थे। इनमें से 114071 पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दी थी। परीक्षा से 44139 पंजीकृत छात्र अनुपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2024 0
 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण…
AK Sharma

विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाये अभियान, करें विजलेंस कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में विद्युत चोरी व्यापक पैमाने पर हो रही है, जिससे राजस्व के भारी नुकसान के साथ गुणवत्तापूर्ण विद्युत…