प्याज की कीमतें

प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : राम विलास पासवान

835 0

नई दिल्‍ली। देश में प्‍याज की बढ़ी कीमतों ने जहां आम आदमी के ‘आंसू’ निकाल रखे हैं। वहीं प्‍याज को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी बीच केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने गुरुवार को एक के बाद नौ ट्वीट किया। इसके माध्यम से प्याज पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। पासवान ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्याज की कीमतें नियंत्रित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। स्टॉक लिमिट को दो दिन पहले फिर से संशोधन किया गया है, ताकि जमाखोरी रोकी जा सके।

उधर, सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार शाम प्‍याज पर बनी मंत्री समूह के मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्रीय ट्रेडिंग कंपनी खनिज तथा धातु व्यापार निगम लिमिटेड (एमएमटीसी) ने 6090 टन प्याज मिस्र से और 11000 टन टर्की से मंगाया है। जो 15 दिसम्बर से 15 जनवरी के बीच उपलब्ध हो जाएगा। उन्‍होंने लिखा है कि टर्की से और 4000 टन प्याज जनवरी के मध्य तक बाजार में आ जाएगा। इसके अलावा 5-5 हजार टन के तीन नये टेंडर भी निकाले गए हैं।

अपने अगले ट्वीट में पासवान ने लिखा है कि सरकार ने उपलब्धता बढ़ाने के लिए विदेश से प्याज के आयात में कई सुविधाओं और रियायतों की घोषणा की है, जिसकी वजह से प्याज का आयात तेजी से बढ़ा है। एमएमटीसी के जरिए सरकार खुद भी प्‍याज आयात कर रही है। निजी आयातकों को प्रोत्साहन भी दिया है। इससे अगले एक हफ्ते में आयातित प्याज बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

खाद्य मंत्री ने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि सरकार खुद भी सहकारी खरीद संस्था नैफेड और एनसीसीएफ के जरिए अलग-अलग जगहों पर और सफल, केन्द्रीय भंडार, मदर डेयरी आदि के काउंटरों से उपभोक्ताओं को सस्ता प्याज मुहैया करवा रही है। हालांकि, सरकार का ये दावा बेमानी सा‍बित हो रहा है, क्‍योंकि प्याज का 57000 टन का बफर स्टॉक और 29 सितम्बर को प्याज के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने और प्याज के भंडारण पर स्टॉक लिमिट लगाने के बावजूद प्‍याज के दाम आसमान छू रहे हैं।

Related Post

UP Police

UPITS: यूपी पुलिस के डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर को देख उत्साहित हो रहे युवा, खींचा रहे फोटो

Posted by - September 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश जो वर्ष 2017 से पहले पूरी दुनिया में बदहाल कानून व्यवस्था के लिए कुख्यात था, वही…
Randeep Singh Surjewala

हर खाने पीने की चीज़ गरीब की थाली से दूर होती जा रही है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। आमजन से जुड़े देशव्यापी महंगाई के मुद्दे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन…
Nagar Vikas

नगर विकास विभाग और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली के बीच साइन हुआ एमओयू

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में…