CM Yogi

सीएम योगी की मेजबानी में इतिहास रचने को गोरखपुर तैयार

116 0

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है। दो दिन में राष्ट्रपति न केवल तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी। राष्ट्रपति गोरखपुर में हर गंतव्य तक सड़क मार्ग से ही जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार (30 जून) को दोपहर में गोरखपुर आएंगी और अगले दिन मंगलवार (एक जुलाई) की शाम प्रस्थान करेंगी। सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी। जबकि एक जुलाई को पूर्वाह्न राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी। जबकि अगले दिन सर्किट हाउस, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट, गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी। द्रोपदी मुर्मु ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करने जा रही हैं।

राष्ट्रपति के आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और दोनों स्थानों तक के रूट का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ले चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) अपने आठ साल के कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने जा रहे हैं। वह इसके पहले तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गोरखपुर में आमंत्रित कर चुके हैं। श्री कोविंद 10 दिसंबर 2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में आए थे। अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिवसीय यात्रा पर आमंत्रित कर सीएम योगी एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं।

Related Post

cm yogi

अग्निवीर योजना के तहत लौटने वाले जवानों के लिए यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण- सीएम योगी

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखा रेजीमेंट के वीर सपूतों की अदम्य साहस और शौर्यगाथा को आने वाली…
CM Yogi

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। संगठन ही सेवा है। कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की…
cm yogi

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल: मुख्यमंत्री

Posted by - December 20, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र…
हुड्डा और चौटाला पर ईडी का शिकंजा

हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, हुड्डा से चार घंटे हुई पूछताछ

Posted by - December 4, 2019 0
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अहम कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कस…
UPITS-2024

उच्च शिक्षा में किए गए अभिनव प्रयासों और उपलब्धियों से परिचित करा रही योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के द्वितीय संस्करण में उच्च…