Gopal Khemka Murder Case

Gopal Khemka Murder Case : पटना में एक आरोपी का एनकाउंटर

117 0

पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शूटर को हथियार सप्लाई करने वाला विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में सोमवार को उमेश नाम के शूटर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस दौरान जब पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में राजा मारा गया।

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वांछित अपराधी विकास उर्फ ​​राजा को दमैया घाट के पास रात करीब 2.45 बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) में पटना से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया जा रहा है। इसके बाद एसआईटी की टीम उमेश से पूछताछ के बाद हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) में शामिल अन्य लोगों की तलाशी शुरू की।

इस दौरान जब पुलिस राजा को पकड़ने पहुंची तो उसने फायररिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में राजा मारा गया।

Related Post

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम : किसानों ने वर्मीकम्पोस्ट बनाने की वैज्ञानिक विधि सीखी

Posted by - January 21, 2020 0
बाराबंकी। सीएसआईआर-सीमैप ने बाराबंकी जिले ग्राम वीवीपुर फतेहपुर में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…
CM Bhajan Lal Sharma

युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, राज्य सरकार उन्हें उपलब्ध करवाएगी मंच : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - January 21, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का…
CM Mamta

व्हीलचेयर पर ममता : पुरुलिया की रैली में बोलीं ममता, लोगों का दर्द मुझसे ज्यादा

Posted by - March 15, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरने के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी…
CM Dhami

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

Posted by - June 29, 2023 0
देहारादून। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…