Gold

सोना रिकॉर्ड एक हफ्ते में 3400 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतें 67 हजार रुपये पार

1180 0

 

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से घरेलू स्तर पर सोना 52,435 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोना 1,981.10 डॉलर प्रति औंस के अब तक के नए शिखर पर है।

कोरोना वारियर्स : वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर धनबाद मेडिकल कॉलेज में फ्री में दे रहीं हैं सेवा

बता दें कि पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोने के भाव 52,414 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे थे। इसके अलावा, चांदी भी आठ साल के टॉप पर पहुंच गई और इसका भाव 67,560 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने और चांदी में अभी तेजी बनी रहेगी और जल्द ही सोना 53,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू सकती है।

अब आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है। इसीलिए सोने की कीमतों में तेजी का रुख है। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई है। जिसके चलते, निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की खरीदारी शुरू कर दी है।

दिवाली तक कहां रहेगा सोना-चांदी?

एक पोल में शामिल 40 फीसदी लोगों का कहना है कि दीवाली तक सोना 55000 का स्तर छू सकता है। वहीं, 30 फीसदी लोगों का कहना है कि दीवाली तक सोने में 53000-54000 का स्तर संभव है। वहीं 30 फीसदी लोग 51000 रुपये के स्तर के पक्ष में हैं। इस सवाल के जवाब में 70 फीसदी लोगों ने कहा कि दीवाली तक चांदी में 65000-68000 का स्तर मुमकिन है। 20 फीसदी लोगों की राय है कि दीवाली तक चांदी 70,000 का स्तर छू सकती है। वहीं 10 फीसदी लोगों की राय है कि दीवाली तक चांदी में 63000 रुपये का स्तर संभव है। सोने या चांदी, कहां निवेश बेहतर है? इस सवाल पर 90 फीसदी लोगों ने कहा कि चांदी में निवेश ज्यादा बेहतर है। वहीं, 10 फीसदी लोगों ने सोने का पक्ष लिया।

Related Post

Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 को धामी कैबिनेट में मिली मंजूरी

Posted by - May 29, 2025 0
1- उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के संबंध में निर्णय। वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 14…
T20 में बारिश डाल सकती है खलल

Ind vs WI : दूसरे T20 में बारिश डाल सकती है खलल ,टीम इंडिया ने 1-0 से आगे

Posted by - December 8, 2019 0
नई दिल्ली। टीम इंडिया रविवार शाम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने त्रिवेंद्रम में उतरेगी। तीन मैचों…
Mukul Roy

बंगाल चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की सूची की जारी, मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर से लड़ेंगे चुनाव

Posted by - March 18, 2021 0
नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने बंगाल चुनाव के लिए पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के उम्मीदवारों की सूची…
मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

Posted by - December 12, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह…