Goats

बकरीद पर कुर्बानी से बकरों का अपहरण, 40 बकरों से लदी वैन को लूटा

542 0

प्रयागराज: रईस फिल्म तो आपने देखी होगी, जिसमे शाहरुख़ खान बकरो (Goats) को चुरा कर उसे बेच देता है ठीक उसी तरह यूपी के प्रयागराज में घटना घाटी है। गंगापार थरवई इलाके में सोरांव बाईपास के पास शुक्रवार को तड़के 40 बकरों से लदे पिकअप वैन को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि इस पिकअप वैन को मोहम्मद इमरान फतेहपुर से वाराणसी ले जा रहा था तभी शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया और हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद वे 40 बकरे से भरे पिकअप को लूट ले गए। इमरान की तहरीर पर पुलिस ने धारा 392 और 506 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बकरीद से पहले यह मामला सामने आने से लोगो में डर बन गया है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन

आपको बता दें कि रविवार यानी 10 जुलाई को पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। प्रयागराज की बकरा मंडियों में भी इस समय काफी खास तैयारियां हो रही हैं। इस बार बाजार में 12 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक की कीमत के बकरे मौजूद हैं। दो सालों में करीब दो गुना तक बकरों की कीमत बढ़ गई है।

गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी उत्पादन में सबसे आगे यूपी: चौधरी

Related Post

प्रयागराज पहुंची सीबीआई टीम, मठ जाकर रिक्रिएट किया सीन, बलबीर गिरि से की पूछताछ

Posted by - September 26, 2021 0
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच के सिलसिले में प्रयागराज पहुंची सीबीआई…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - September 29, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पिछले तीन दिनों से खराब मौसम की वजह से हो रही…
School will be opened in Vantangiya villages in Gonda

गोण्डा प्रशासन की बड़ी सफलता: वनटांगिया ग्रामों में खुलेगा स्कूल

Posted by - March 30, 2025 0
गोण्डा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में जनपद गोण्डा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। योगी…