Visa

उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी

517 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी राजधानी लखनऊ में वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर (Global Visa Application Centre) का उद्घाटन करेंगे।

इस सेंटर के उद्घाटन से वीजा (Visa) के लिए लोगों को दिल्ली की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। वीजा अप्लाई के लिए अब तक आम जनमानस को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस वीजा एप्लिकेशन सेंटर से लोगों की समस्या का बड़ा समाधान हो जाएगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) अपने आवास 5, कालिदास मार्ग से शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीजा एप्लिकेशन सेंटर के उद्घाटन के साथ, 9 फरवरी से यहां ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों के वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे।

Related Post

अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…

शरजील उस्मानी का भड़काऊ भाषण, भाजपा ने की सख़्त कार्यवाही की माँग

Posted by - February 4, 2021 0
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ…

दिल्ली में हो रही भाजपा की अहम बैठक, सीएम योगी और नड्डा समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Posted by - July 28, 2021 0
दिल्ली स्थित कॉस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार (28 जुलाई) को भाजपा के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक हो रही…