UP GIS

युवाओं को पढ़ाने, बढ़ाने और रोजगार से जोड़ने पर यूपी सरकार का फोकस

391 0

लखनऊ। उच्च शिक्षा के जरिए युवाओं को पढ़ाने, बढ़ाने और रोजगार से जोड़ने पर यूपी सरकार का फोकस है। नई शिक्षा नीति-2020 के जरिए युवाओं को शिक्षा से जोड़कर ‘आकाश’ देने के लिए सरकार संकल्पित है। इसे देखते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन रविवार को भारद्वाज हाल-3 में ‘डिकोडिंग नेशनल एजूकेशन पॉलिसी 2020’ विषयक सत्र हुआ। इसमें मौके पर ही 6680 करोड़़ से अधिक से 8 निवेश प्रस्ताव मिले। इससे करीब 13000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा व विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के नए कलेवर व राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने के लिए आई है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा संस्कार से जुड़कर ज्ञान का माध्यम बने। उच्च शिक्षा मंत्री ने मंत्र दिया कि पढ़ने से ज्यादा सीखना जरूरी है। पढ़ा-लिखा भूल सकते पर सीखा कभी नहीं भूल सकते।

अतीत के वैशिष्ट को वर्तमान के आधुनिकता से समावेशित करना नई शिक्षा नीति का मूल है। शिक्षा को संस्कार, रोजगार, तकनीकी से जोड़ना है। शिक्षा सिर्फ डिग्री नहीं, यह ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान से जोड़ती है। यही मूल में होना चाहिए। परिवार समाज, समाज राष्ट्र और राष्ट्र दुनिया से कैसे जुड़े, यह शिक्षा सीखाती है।

GIS: योगी के नेतृत्व में विकास की ओर चल पड़ा है उत्तर प्रदेश : पीयूष गोयल

समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय, उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर बोबडे आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 8 एमओयू हुए साइन, 6680 करोड़ के निवेश मिले, करीब 13000 लोगों को रोजगार

1- शारदा विश्वविद्यालय के प्रदीप गुप्ता ने 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3000 रोजगार
2- लिनकोलन एजूकेशन एकेडमी के प्रो. अमिया भौमिक ने 2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 4000 रोजगार
3- महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, बिल्हौर कानपुर में खोलने के लिए 680 करोड़ के एमओयू, 1237 रोजगार
4- वैदिक एंड फ्यूचिरिस्टिक एड्यूटेक ने 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए, 1000 रोजगार
5- जीएस कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, अंतरिक्ष शर्मा 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 2000 रोजगार
6-आरपीएम ग्रुप के अजय शाही की ओर से 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 1200 रोजगार
7- ओपेरा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के अमित कंबोडिया की ओर से 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 500 रोजगार
8-सिटीस्पॉटर लिमिटेड (कैंब्रिज) की ओर से पल्लव सेठिया (सीईओ, फाउंडर) व दुष्यंत सेठिया (फाउंडर) ने भी एमओयू पर साइन किए।

Related Post

Lucknow tops by settling the maximum number of revenue cases

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश में राजस्व मामलों (Revenue Cases) के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त…

भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

Posted by - March 4, 2021 0
मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने चार लोगों को षडयंत्र के तहत फंसाने के लिए…
CM Yogi

पुलिस की मेहनत से बदला है यूपी को लेकर दुनिया का परसेप्शन : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 16, 2024 0
मुरादाबाद : पिछले सात साल में यूपी पुलिस द्वारा किये गये बेहतरीन कार्यों का परिणाम है कि आज प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र…
CM Yogi

योग्य व व्यावहारिक नेतृत्व संजोएगा गोरखपुर का विकास : सीएम योगी

Posted by - April 28, 2023 0
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते देश और प्रगति यात्रा पर तेजी से बढ़ते उत्तर प्रदेश में गोरखपुर…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे हजरतगंज (Hazratganj) और गोमती…