CM Nayab Singh

हरियाणा सरकार का फैसला: अब कचरे से बनेगा ग्रीन चारकोल

200 0

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की उपस्थिति में शनिवार को एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) और हरियाणा सरकार के बीच एक करार हुआ है। गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम के साथ हुए इस समझौते में कचरे से ग्रीन चारकोल बनाने वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले इस संयंत्र को मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) की ओर से फरीदाबाद और गुरुग्राम को तोहफा भी माना जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि आज हरियाणा के लिए बहुत खुशी की बात है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ है। इसके जरिए कूड़े से हरित चारकोल बनाने के प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट गुरुग्राम और फरीदाबाद में 1500-1500 टन क्षमता के ग्रीन चारकोल प्लांट लगाए जाएंगे। इन प्लांट पर करीब 500-500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बताया कि ये संयंत्र गुरुग्राम के बंदवाड़ी और फरीदाबाद के मोठुका में लगाया जाएगा। इसके लिए दोनों नगर निगमों द्वारा 20-20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसका निर्माण कार्य लगभग 30 महीने में पूरा हो जाएगा। इससे फरीदाबाद और गुरुग्राम में कचरे का पहाड़ नहीं दिखेगा। लोगों को स्वच्छ हवा नसीब हो पाएगी। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता का ही नतीजा है।

उन्होंने (CM Nayab Singh) बताया कि कचरे की छंटाई करके उसे इन संयंत्रों में भेजा जाएगा, ताकि ग्रीन चारकोल बनाया जा सके। ग्रीन चारकोल का इस्तेमाल खनिज कोयले के साथ ईंधन के रूप में किया जाएगा। इससे खनिज कोयले की खपत कम होगी। यह ग्रीन हाऊस गैस को भी कम करेगा। इसका बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Post

Savin Bansal

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण एवं सफलता के रास्तेः डीएम

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून: प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 12 वें संस्करण में आज जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal ) ने 26 बालिकाओं को स्कूल…
CM Dhami

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह

Posted by - May 1, 2024 0
नई दिल्ली। दिल्ली में 25 मई को होने वाले छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29…
CM Dhami

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी

Posted by - January 27, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक…