पद्मश्री शांति हीरानंद

गजल गायिका पद्मश्री शांति हीरानंद का 87 वर्ष की उम्र में निधन

1066 0

नई दिल्ली। प्रख्यात गजल गायिका एवं बेगम अख्तर की शिष्या शांति हीरानंद का आज हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।

शांति हीरानंद को अपनी ग़ज़ल गायिकी के लिए 2007 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी एवं म्यूजिक कॉलेज से पढ़ी शांति हीरानंद को अपनी ग़ज़ल गायिकी के लिए 2007 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। उन्होंने बेगम अख्तर पर अंग्रेजी में एक किताब भी लिखी थी। कल रात उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां तुझे सलाम : लॉकडाउन में 1400 किलोमीटर दूर फंसे बेटे को स्कूटी ले आई मां

शांति हीरानंद के निधन से देश में गजल गायिकी का एक बड़ा स्तम्भ ढह गया

उन्होंने 1947 में लाहौर रेडियो से अपना पहला गाना गया था। वह दादरा, ठुमरी की भी उस्ताद थीं और बेगम अख्तर की सबसे प्रिय शिष्या थीं। उन्होंने बेगम अख्तर की गायिकी की विरासत को संभाला था। उनके निधन से देश में गजल गायिकी का एक बड़ा स्तम्भ ढह गया। दुनिया के कई शहरों में उनके शो हुए थे।

Related Post

Ahmedabad industrialists

यूपी में 41 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अहमदाबाद के उद्योगपति

Posted by - January 20, 2023 0
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नीतियों और प्रदेश में आए बड़े बदलाव पर अहमदाबाद के निवेशकों (Ahmedabad industrialists)…
CM Dhami

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वन विभाग द्वारा सभी डिविजन में फलधार पौधे लगाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन…