E-Transport

बांधों और नदियों की डीसिल्टिंग और तराई की नदियों को चैनलाइज कराएं : सीएम योगी

241 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू हुआ है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

इसमें बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जनपदों को लाभ मिलेगा। 221 किमी लंबी केन बेतवा लिंक चैनल में से यूपी में 21 किमी लिंक चैनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। इसके लिए केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खंड 2 के अधिशासी अभियंता को नोडल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाले जनपदों में हमीरपुर को भी शामिल किया जाए। ऐसी व्यवस्था बने कि बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जनपदों के साथ साथ हमीरपुर की कृषि भूमि को भी इस परियोजना का लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बांधों के डीसिल्टिंग का कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने आगरा में ताज के पास रबर डैम बनाने की जरूरत पर बल दिया।

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी में करंट और सिल्ट ज्यादा है। ऐसे में एक बांध के जरिए इसे कम किया जा सकता है, जिससे भविष्य में कभी अयोध्या पर आने वाले किसी खतरे को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आईआईटी से सलाह ली जा सकती है।

उन्होंने (CM Yogi) तराई की नदियों को चैनलाइज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही नदियों के डीसिल्टिंग के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा।

Related Post

CM Yogi

कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

Posted by - June 26, 2022 0
वाराणसी: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…
CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
अमित शाह

बिहार में राहुल पर गरजे शाह, बोले- आप क्या, कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA कानून

Posted by - April 24, 2019 0
पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को…