ब्‍लड प्रेशर और डायबिटीज से मिलेगा सदा के लिये छुटकारा, सिर्फ करे ये काम

908 0

लखनऊ डेस्क। योग सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है,खास कर उनके लिए जो कार्डियो एक्सरसाइज करने से बचते हैं या जिन्हें हैवी कार्डियो एक्सरसाइज करना मना होता है। अगर सही तरीके से किए जाएं तो ये शरीर और बीमारियों को कंट्रोल करने में बेहद कारगर हैं। डायबिटीज पेशंट्स को कम से कम चार योग जरूर करने चाहिए। आइए जाने ये चार योग हैं कौन से।

ये भी पढ़ें :-कोलेस्ट्रॉल को दूर रखने के लिए आहार में ज्यादा शामिल करें आयरन

1-डायबिटीज पेशंट्स के एक्सरसाइज लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए वह है धनुरासन । यह आसन इंसुलीन के स्तर को बढ़ाने के साथ पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है। ये आसन रीढ़ की हड्डी में लोचकता भी बढ़ाती है। साथ ही ये कूल्हों और कंधों के लिए भी अच्छा है। शरीर को ऊर्जावान बनाने में भी ये बहुत कारगर है।

2-आसन करने के बाद शरीर का थकना स्वभाभिक है। ऐसे में आसन करने के बाद पूरी तरह आराम करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में शवासन से बेहतर कोई आसन नहीं। इस आसन में करीब 15 मिनट तक खुद को रखें।

3-डायबिटीज पेशंट्स के लिए बेहद जरूरी योग में शामिल है। ये अगर रोज की दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए ता जिन्हें डायबिटीज की संभावना है वह भी इसे होने से रोक सकते हैं। ये आसन पेट की सभी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। ये पाचन को सुधारता है और इंसुलीन के स्तर को बढ़ाता है। इसके साथ ही वेट लॉस, पेट की चर्बी घटाने, डिप्रेशन कम करने, रीढ़ की हड्डी को बेहतर करने का काम भी करता है।

4-अर्ध मत्स्येन्द्रासन गुर्दे, अग्न्याशय, छोटी आंत और लीवर के साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह आसन अग्न्याशय पर ध्यान केंद्रित करता है और ये ही डायबिटीज के लिए फायदेमंद है।

Related Post

आरोग्य मित्र

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर होगी आरोग्य मित्र की तैनाती, 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

Posted by - March 12, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोग्य मित्र की तैनाती…
सावित्री बाई फुले

सावित्री बाई फुले का कांग्रेस से इस्तीफा, नई पार्टी का एलान 19 जनवरी को

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी से बहराइच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली सावित्रीबाई फुले ने पार्टी…