Gauhar Khan

मैं अपने करियर के किसी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती : गौहर खान

1007 0
मुंबई । अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) का कहना है कि वह अब तक के अपने करियर ग्राफ से किसी भी प्रोजेक्ट को हटाना या कम आंकना पसंद नहीं करेंगी। गौहर खान (Gauahar Khan) का कहना है कि वह अब तक के अपने करियर ग्राफ से किसी भी प्रोजेक्ट को हटाना या कम आंकना पसंद नहीं करेंगी। उनके लिए उनका हर प्रोजेक्ट बहुत अहम है।

अभिनेत्री (Gauahar Khan) ने 2009 में रणबीर कपूर-स्टारर ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘गेम’, ‘इशकजादे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बेगम जान’ जैसी फिल्मों में दिखाईं दीं।

हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज ‘तांडव’ के साथ ओटीटी स्पेस में भी डेब्यू कर लिया। इससे पहले वो बिग बॉस 7 भी जीत चुकी हैं। कुल मिलाकर उनके पिटारे में अच्छे प्रोजेक्ट रहे और उन्हें हर बार अपने काम के लिए सराहना भी मिली।

क्या उन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ने को लेकर कोई और योजना बनाई थी? इस पर तत्काल जवाब देती हैं, बिल्कुल नहीं।

उन्होंने कहा कि जब लोग मेरे काम के बारे में बात करते हैं, तो वे ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘इशकजादे’, ‘बेगम जान’ की बात करते हैं। यहां तक कि लोगों को ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में मेरा गेस्ट अपीयरेंस भी बहुत पसंद आया. तो, चाहे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो या मेरा कोई और शो।

सभी कुछ अद्भुत ही रहे। इसलिए मैं अपने करियर के किसी भी प्रोजेक्ट को कम नहीं आंक सकती क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर यह सब कुछ बहुत अच्छे रहे।

Related Post

rashmi desai trolling

देखे एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उम्र को लेकर मजाक बना रहे यूजर्स को लगाई जमकर फटकार

Posted by - August 30, 2020 0
सोशल मीडिया के जमाने में साइबर बुलिंग एक बड़ी समस्या है। टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स तक…
Rhea Chakraborty

ड्रग्स की रानी रिया चक्रवर्ती का जेल में हुआ ये हाल, जानें कैसे हो रहा है सलूक?

Posted by - September 12, 2020 0
मुंबई। भायखला जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक जेल में…