सीतापुर फैक्टरी में गैस रिसाव

सीतापुर फैक्टरी में गैस रिसाव, दम घुटने से सात लोगों की मौत

876 0

लखनऊ। यूपी के सीतापुर जिले की एक फैक्ट्री में गुरुवार को गैस रिसाव के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं के साथ ही तीन बच्चे शामिल हैं। गैस रिसाव के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रंगाई पुताई का काम चल रहा था। फैक्ट्री बिसवां कोतवाली इलाके के जलालपुर गांव में स्थित है और इसमें दरी बनाने का काम किया जाता था।

इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया

सूचना मिलने के बाद सीएमओ, डीएम और एसपी समेत प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है। फैक्ट्री के आस पास मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना मिल रही है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हनी सिंह बोले- मैं डर गया 

वहीं मृतकों में कानपुर निवासी अतीक पुत्र अज्ञात उम्र 50 वर्ष है। वह वर्तमान में चन्दन महमूदपुर में रह रहे थे, अतीक दरी फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करते थे। मृतकों में सायरा पत्नी अतीक 40 वर्ष, आयशा पुत्री अतीक 12 वर्ष, अफरोज पुत्र अतीक 8 वर्ष, फैशल पुत्र अतीक डेढ़ वर्ष, पहलवाल पुत्र अज्ञात, मामा पुत्र अज्ञात भी शामिल हैं।

Related Post

Ajmer

अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम सलमान गिरफ्तार, नूपुर के सिर पर रखा था इनाम

Posted by - July 6, 2022 0
अजमेर: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सिर पर इनाम रखने वाला खादिम सलमान चिश्ती अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer…
CM Dhami

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Posted by - January 3, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा (Subhash Rana) को…
जेपीएससी में 26वीं रैंक

नौ माह की गर्भवती ने प्रियंका 350 किमी यात्रा कर दिया इंटरव्यू , जेपीएससी में 26वीं रैंक

Posted by - April 24, 2020 0
नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली प्रियंका को ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल…
गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 16, 2021 0
 पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने सोमवार को गोसाईगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, हवालात,…