गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के दो पुत्रों और पत्नी को भगोड़ा घोषित किया

671 0

मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के दो पुत्रों और पत्नी को धनशोधन के एक मामले में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया। इकबाल मिर्ची की मृत्यु हो गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने गत वर्ष दिसम्बर में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 की धारा 12 और धारा चार 4 के तहत एक अर्जी दी थी, जिसमें अदालत से जुनैद इकबाल मेमन और आसिफ इकबाल मेमन (मिर्ची के बेटों) और हाजरा मेमन (पत्नी) को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने का अनुरोध किया गया था। विशेष अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली और प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश दिया कि वह कानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद भारत और विदेशों में उनकी संपत्तियां जब्त कर ले।
छोटा कैलाश  को विकसित करने का प्रस्ताव
पिथौरागढ़।

पश्चिम बंगाल में आठ और असम में 3 चरणों में होंगे मतदान

कैलाशमानसरोवर यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी संभव न होने की आशंकाओं के मददेनजर कुमांउ मंडल विकास निगम ने चीन के साथ लगती सीमा पर भारतीय क्षेत्र में स्थित शिव के धाम  छोटा कैलाश  को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने यहां बताया, आदि कैलाश के रूप में भी विख्यात छोटा कैलाश को भगवान शिव का असली घर माना जाता है और देश भर के शिवभक्तों के लिए यह सर्वश्रेष्ठ तीर्थस्थल हो सकता है। उन्होने कहा कि सीमा सडक संगठन द्वारा पिछले साल जून में व्यास घाटी को मोटर मार्ग से जोड दिए जाने के बाद छोटा कैलाश तक संपर्क (कनेक्टिविटी) भी बेहतर हुई है, इससे तीर्थयात्रियों का वहां तक जाना भी सुविधाजनक हो गया है।

Related Post

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनकर इतिहास रचने वाले सुजीत पांडेय ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने…
PRSI

PRSI: एआई के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

Posted by - December 15, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ,…
CM Dhami reached the breakthrough program of Silkyara Tunnel

सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं

Posted by - April 16, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में…
CM Dhami

राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 3, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं…
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन प्रभास-दीपिका की फिल्म में निभायेंगे ये अहम किरदार

Posted by - November 28, 2020 0
मुंबई। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर नाग अश्विन की आने वाली फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है। बॉलीवुड के महानायक…