ऋषिकेश गंगा मे बहे, नोएडा से आए दो पर्यटक !

770 0

नोएडा से आये एक पर्यटक के दल में शामिल दो लोग गंगा में डूब गए। जल पुलिस ने उनकी तलाश में रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन उनका कुछ पता नही चल पाया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इसी बीच कंपनी के सेंटर हेड राहुल सिंह (33 वर्ष) पानी में हाथ धोने के लिए गंगा में गए।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम झूला में श्री दर्शन महाविद्यालय का घाट स्थित है। यहां नोएडा में एक एंड्राइड कंपनी के नौ अधिकारियों का ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे

यहां पानी के भीतर तेज बहाव के होने के कारण राहुल के पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई। जिससे राहुल अपना संतुलन खोकर गंगा में बहने लगे। वहां मौजूद कंपनी के मैनेजर भानुमूर्ति (33 वर्ष) राहुल को बचाने के लिए गंगा में उतरे। तो वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में गायब हो गए। दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।

Related Post

Pushkar Singh

सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : पुष्कर सिंह धामी

Posted by - March 31, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के माध्यम…
Kanwar Yatra

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया कांवड़ यात्रा मोबाइल एप

Posted by - July 13, 2025 0
हरिद्वार:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़…
CM Dhami

सीएम धामी से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

Posted by - October 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने शिष्टाचार…