किशोरी के साथ गैंगरेप , मामला दर्ज

786 0

जिले में करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के संदर्भ में पीड़ितर की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री जब बीते 25 फरवरी को खेत की ओर गयी थी तो वहां घात लगाए तीन युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बतायी।
पीड़िता  की मां के अनुसार लोक लाज के कारण रिपोर्ट नहीं लिखायी लेकिन तीसरे दिन जब किशोरी की हालत खराब हुई तो थाने में प्रार्थना पत्र दिया।   थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post

भाजपा सांसद प्रज्ञा ने घर पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस- शादी में नाच सकती हैं लेकिन

Posted by - July 16, 2021 0
भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा घर पर वैक्सीन लेने…
Swadeshi Fair

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को मिल रहा नया बाजार, कारीगरों और उद्यमियों की दीवाली होगी समृद्ध

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन है कि जब स्थानीय उत्पादों को सम्मान मिलेगा, तब आत्मनिर्भर भारत का…

यूपी में लखीमपुर हिंसा और त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Posted by - October 11, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर कांड के खिलाफ चल रहे विरोध और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की…
Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल, बूथ लेवल अधिकारी करेंगे मतदाताओं का स्वागत

Posted by - April 25, 2024 0
चंडीगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) में हरियाणा में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के…