गणेश हेगड़े नचाएंगे प्रियंका-निक को,चल रही है संगीत की तैयारियां

1218 0

बॉलीवुड में शादियों का सीजन ऑन है। अनुष्का शर्मा फिर दीपवीर और अब प्रियंका सभी एक के बाद एक दुलकन बन रही हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की मां जोधपुर शादी की तैयारियों का मुआयना करने पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका की शादी के फंक्शन 3 तीन तक चलेंगे। 29 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। प्रियंका की संगीत सेरेमनी से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं।

हमारे सूत्रों के मुताबिक, 29-30 नवंबर को मेहंदी और संगीत फंक्शन होगा। प्रियंका-निक के संगीत के लिए डांस की तैयारियों का जिम्मा कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को मिला है। इवेंट में निक अपनी मंगेतर प्रियंका चोपड़ा के गानों पर डांस करेंगे। संगीत के लिए प्रियंका के आउटफिट अबु जानी-संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। प्रियंका-निक साथ में स्पेशल परफॉर्मेंस भी देने की तयारी में जुटे हैं।

चर्चा है कि प्रियंका ने शादी में किसी बॉलीवुड सेलेब्स को इंवाइट नहीं किया है। दोनों शादी समारोह को प्राइवेट रखना चाहते हैं। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने नामी सेलेब्स को शादी की न्योता दिया है। शादी में 1500-2000 गेस्ट शरीक होंगे। मालूम हो कि प्रियंका-निक की सगाई हो चुकी है। प्रियंका की रोका सेरेमनी 18 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस दौरान निक के माता-पिता भी भारत आए थे। वे कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं लेकिन इसी साल मई से दोनों ने डेट करना शुरू किया था। प्रियंका-निक अमेरिका में भी अपनी शादी की कानूनी मान्यता देना चाहते हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए उन्होंने कानूनी तौर पर पति-पत्नी के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए अर्जी दी है।

बहरहाल देखना होगा की प्रियंका शादी के दिन अपनी खुबसुरती का कितना जलवा बिखेरती हैं।

Related Post

समंदर किनारे पत्नी के साथ एन्जॉय कर रहे आयुष्मान खुराना, मालदीव से फोटो की शेयर

Posted by - October 20, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बिंदास एक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना इन दिनों पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ मालदीव में क्वालिटी…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म ‘घुंघरू’ से करियर की शुरुआत करने वाली स्मिता का कौन था दीवाना

Posted by - October 17, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का आज यानी 17 अक्तूबर को जन्मदिन होता है। स्मिता जितनी अपनी…
Kiran Kher

किरण खेर की सलामती की दुआ करते हुए बोले पति अनुपम खेर-फाइटर है किरण, पहले से अधिक मजबूत होकर लौटेगी

Posted by - April 1, 2021 0
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर (MP Kirron Kher) की बीमारी के पता चलने के बाद हर कोई उनके जल्द…