CM Dhami

जी-20 से उत्तराखंड की संस्कृति और कारपोरेट को मिलेगा ग्लोबल होने का अवसर: सीएम धामी

337 0

रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन की तीन बैठकों से उत्तराखंड की संस्कृति और कारपोरेट को विश्व में ग्लोबल होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) काशीपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि आज से रामनगर में जी-20 राउंड द टेबल मीटिंग होने वाली है। पूरे भारतवर्ष में होने वाली पांच बैठकों में से यह एक है। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी उत्तराखंड राज्य को दी है। इससे हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा को संपूर्ण विश्व में ग्लोबल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी मौजूद थे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी के गिरीताल रोड स्थित आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना।

G-20 Summit: सीएम धामी पहुंचे रामनगर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) भाजपा नेता अजय अग्रवाल के आवास पर उनका भी हालचाल जानने पहुंचे थे, जहां वे कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री रामनगर में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने रवाना हो गए थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘ पुस्तक का किया विमोचन

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महाराष्ट्र के…
Priti Sudan

प्रीति सूदन ने रचा इतिहास, WHO के 11 सदस्यीय कोरोना महामारी पैनल में शामिल

Posted by - September 6, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने स्वतंत्र दल महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया के सदस्यों की सूची तैयार…
सीमरेस्पकूल

सीएसआईआर- सीमैप का सीमरेस्पकूल कोविड-19 की जंग में मददगार, किया गया रिलीज़

Posted by - May 2, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर – सीमैप, लखनऊ ने सुगंधित तेल पर आधारित सीमरेस्पकूल जो पर्यावरणीय कोन्टामीनंट्स, वायरस तथा सांस जनित रोगों में…
CM Dhami

सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद, प्रश्नों के दिये जवाब

Posted by - September 19, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल…