G-20

G-20: ‘जेंडर एंड करप्शन’ विषय पर एक चर्चा का हुआ आयोजन

400 0

देहारादून। नरेंद्र नगर में दूसरी G-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के एक चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श किया गया |

चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार की परिभाषा उसके द्वारा अंतिम व्यक्ति तथा महिलाओं के लिए कल्याण के कार्यों से निर्धारित होती है | श्रीमती लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की चर्चा की | भ्रष्टाचार से सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित है | उन्होंने कहा कि महिलाओं को निशुल्क सार्वजनिक सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय सहयोग तथा बच्चों की देखभाल हेतु सुविधाएं मिलनी चाहिए |

चर्चा कार्यक्रम में अफ्रीकी प्रतिनिधि ने कहा कि भ्रष्टाचार का महिलाओं पर यौन प्रताड़ना के रूप में भी असर पड़ता है | महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त करने की आज आवश्यकता है |

G-20

कार्यक्रम में विमन इनीशिएटिव की सोनिका कनौजिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नए उद्यम स्थापित करने तथा स्वरोजगार के प्रयासों में महिलाओं को विभिन्न तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है , लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रयोग तथा ऑनलाइन बाजार के उपलब्ध होने से महिलाओं की राह आसान हुई है |

कार्यक्रम में टिहरी जनपद की नरेंद्र नगर की रहने वाली खुशहाल स्वयं सहायता समूह की संचालिका रजनी रावत ने उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों की सफलता की जानकारी दी | उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं तथा स्वावलंबी भी बन रही हैं|

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की

इंडोनेशिया की प्रतिनिधि माल्या ने कहा कि समाज को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने की जरूरत है | इस दिशा में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं| उन्होंने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है |

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों तथा महिला सशक्तिकरण पर लघु फिल्में भी दिखाई गईं |

Related Post

Lalu Yadav filed his nomination

लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया नामांकन, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव रहे मौजूद

Posted by - June 23, 2025 0
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने…
जैन साहित्य

जैन साहित्य में शान्तिरस की प्रधानता, राष्ट्र गौरव है शान्ति रस : डॉ. अभय जैन

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग एवं हिन्दी तथा आधुनिक भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान…
CM Vishnu Dev Sai

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण: सीएम साय

Posted by - August 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूबरतराई में आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता अभियान – 2024 शुरू…