Yogi

594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भी कार्यवाही तेजी से जारी

513 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में यूपी को देश में नंबर एक बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसको मूर्तरूप देने में एक्सप्रेस-वे की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। भाजपा (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में एक्सप्रेस वे के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा है। ये एक्सप्रेस वे (Express way) केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की जीवन रेखा बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल में निरंतर प्रयास किए हैं, जिसका परिणाम यह है कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। योगी सरकार कनेक्टिविटी को अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जरूरी मानते हुए अपने पहले ही कार्यकाल में ही एक्सप्रेस वे के निर्माण को गति प्रदान की। कोरोना जैसी महामारी के कारण उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश दो साल तक प्रभावित रहा, बावजूद इसके कुशल प्रबंधन से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा कर लिया गया।

योगी सरकार का दूसरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के निर्माण को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी, उसका भी काम कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे की लंबाई 594 किमी होगी। इसके लिए भी कार्यवाही तेजी से जारी है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का काम भी युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें : पक्ष-विपक्ष मिलकर बनाएंगे ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’

प्रदेश सरकार एलिवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक्सप्रेस-वे बनने से आवागमन और माल ढुलाई लोगों के लिए सुगम हो जाएगा। प्रदेश सरकार एक्सप्रेस वे के विकास के साथ ही उसके अगल-बगल इंडस्ट्रियल कारीडोर भी बनवा रही है, ताकि अर्थव्सवस्था को गति मिले और लोगों को रोजगार उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें : अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा 50 साल पुराना असम-मेघालय सीमा विवाद

Related Post

cleanliness

स्वच्छाग्रही सम्मानित नागरिक, उनकी स्वच्छता व सफाई का कार्य समाज की सर्वश्रेष्ठ सेवा

Posted by - October 8, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 09अक्टूबर, 2022 को महर्षि वाल्मीकि…
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, पर्व- त्योहारों का समय संवेदनशील, अलर्ट रहे टीम यूपी

Posted by - October 24, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों के सुचारु आयोजन, स्वच्छता, बेहतर…
अकबरुद्दीन ओवैसी केमोदी को लेकर बिगड़े बोल

अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी मैं पहनाऊंगा

Posted by - March 25, 2019 0
हैदराबाद। चुनावी घमासान के बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…
smart cities

स्मार्ट शहरों वाला यूपी बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट शहरों (Smart Cities) की लम्बी श्रृंखला बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने द्वितीय कार्यकाल…