Free health camp for journalists and their family members

पत्रकारों और परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रही मौजूदगी

133 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प (Free Health Camp) आयोजित किया गया, जिसमें 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प (Free Health Camp) आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच करते हुए, परामर्श दिया। साथ ही पैथॉलॉजी सहित अन्य जांचें और आभा आईडी बनाने का काम भी मौके पर किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य कैम्प (Free Health Camp) का शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया। इस मौके पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकार और मीडिया कर्मियों की व्यस्तता को देखते हुए, यह कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद परामर्श प्रदान किया। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण के लिए इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, यह कैम्प इसी क्रम में आयोजित किया गया।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ अंकुर पांडे, डॉ एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ पीयूष त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जोशी, दंत रोग के डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी, सर्जन डॉ. अभय, डॉ दिनेश चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ भव्या, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश सिंह बिष्ट, न्यूरो सर्जन डॉ डीपी तिवारी, पैथोलॉजिस्ट डॉ उमाशंकर कंडवाल , सीएमएस डॉ रविन्द्र बिष्ट, प्राचार्य डॉ गीता जैन, सीनियर रेडियोलॉजी टेक्नीशियन महेंद्र भंडारी

सहित पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हुआ। डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच की गई। शिविर में आभा आईडी के साथ ही वय वंदन कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिसमें पत्रकारों को जांच के बाद ही पहली बार शुगर, बीपी, दृष्टि दोष जैसे समस्याओं का पता चला, इसके लिए उन्हें परामर्श,दवाई भी दिए गए।

मीडिया कर्मी दिन रात भागदौड़ में लगे रहते हैं, इस कारण कई बार स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।इसलिए यह विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया।आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएँगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री,उत्तराखंड

Related Post

CM Nitish Kumar laid the foundation stone of Waste-to-Wonder Theme Park

नीतीश ने ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ का किया शिलान्यास

Posted by - August 6, 2025 0
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद…
अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

Posted by - July 12, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से श्वेत और अश्वेत को…
तमन्ना भाटिया

लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा और सभी को एकजुट होना होगा : तमन्ना भाटिया

Posted by - April 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गरीबों की बढ़चढ़ कर मदद कर रही…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का किया लोकार्पण

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक…
Rajnath Singh

आतंकवाद हमारे शांतिपूर्ण सह अस्तित्व और लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा: राजनाथ सिंह

Posted by - June 10, 2025 0
देहारादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने देहरादून में एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले 11 साल में सरकार…