CM Yogi
यूपी में अगले महीने से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 1 मई से यूपी में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी।
कुछ ही देर बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। देशभर की दवा कंपनियों और डॉक्टर के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज देने का निर्णय लिया।
खुले बाजार में मिलेगा कोरोनारोधी वैक्सीन
