मुख्यमंत्री का OSD बनकर धन उगाही करने के मामले में चार गिरफ्तार

1137 0

एसटीएफ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी विशेष कार्याधिकारी (OSD) तथा शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी बनकर फर्जी जांच की धौंस दिखाकर कथित रूप से ठगी और जबरन धन उगाही करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सरगना सचिवालय का पूर्व सहायक समीक्षा अधिकारी है।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आयुक्तालय लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, एसटीएफ ने कन्नौज के प्रमोद कुमार दुबे, लखनऊ के अतुल शर्मा व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और बहराइच के राधेश्याम कश्यप को शुक्रवार को शाम करीब चार बजे लखनऊ के एनेक्सी भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस बल ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 22 सिम कार्ड, सहायक समीक्षा अधिकारी का परिचय पत्र, उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सूची समेत कई चीजें बरामद की हैं।  एसटीएफ के अनुसार, यह सूचना काफी दिनों से मिल रही थी कि एक गिरोह द्वारा मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर अलग-अलग नामों से जांच की धमकी देकर धन उगाही की जा रही थी। इस गिरोह के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हुए थे। सटीक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

CM YOGI

कोराेना का खतरा टला नहीं, सभी कड़ाई से करें नियमों का पालन: सीएम योगी

Posted by - January 5, 2022 0
झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने कोरोना वायरस के नये रूप ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ रहे…

नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Posted by - September 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर वो तिकड़म अजमा रही हैं जिससे वह विधानसभा में मजबूती…
CM Yogi

होटल इंडस्ट्री के विकास लिए प्रदेश में अनुकूल अवसर: सीएम योगी

Posted by - June 24, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शाहजहांपुर के दीर्घकालिक सुनियोजित विकास के लिए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन की…