HD Devegowda

कोरोना: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और उनकी पत्नी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

1100 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा (HD Devegowda) और उनकी पत्नी चेन्नमा की  कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा (HD Devegowda) ने ट्वीट किया, ”मेरी पत्नी चेन्नमा और मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए खुद की जांच करवा लें। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं।”

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 2,975 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,92,779 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में राज्य में कोविड-19 के 21 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,541 हो गई। विभाग के अनुसार, मंगलवार को 1262 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अबतक 9,54,678 रोगी संक्रमणमक्त हो चुके हैं।

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,06,917 परीक्षण किए हैं। अब तक 2,13,02,658 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हुई। अकेले बंगलुरु (शहर) में आज कोविड-19 के 1,984 नये मरीज सामने आये। विभाग ने बुलेटिन में बताया कि राज्य में 25,541 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 240 मरीज आईसीयू में हैं।

Related Post

BJP CONDIDATE MAID KALITA MAJHI

तो BJP ने बनाया घरेलू सहायिका को उम्मीदवार, बोलीं- लंगड़े पैरों से चुनाव कैसे लड़ेंगी ममता दीदी

Posted by - March 22, 2021 0
औसग्राम (पूर्वी बर्धमान) । पश्चिम बंगाल के चुनाव में कुछ ही दिन का वक्त शेष रह गया है। सत्ताधारी TMC…
UPITS 2025: Khadi Fashion Show

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

Posted by - September 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के तीसरे दिन शनिवार को प्रदर्शनी स्थल पर रिकॉर्ड तोड़…
Youth will get skill training for Jewar Airport and Film City

जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी के लिए युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, तैयार होंगे ‘रेडी टू वर्क’ दस्ते

Posted by - April 8, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य कौशल विकास मिशन (Kaushal Vikas Mission) ने प्रदेश के…
Chhattisgarh Cabinet meeting

एजुकेशन, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी… छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक के बड़े फैसले

Posted by - January 21, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पथ पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट…