Former minister Dr. Narendra Singh Gaur met CM Yogi

सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर

311 0

लखनऊ। पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। द्वय नेताओं ने कालिदास मार्ग लखनऊ आवास पर उनसे मुलाकात की।

यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने देते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर से सीएम ने उनका कुशलक्षेम पूछते हुए प्रयागराज के विकास पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने महाकुम्भ के कार्यों को लेकर कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया एवं कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष रखा।

इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने महानगर अध्यक्ष को प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों सहित फूलपुर लोकसभा सीट जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष ने बताया की पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर के साथ मुख्यमंत्री से कई सकारात्मक बिंदुओं पर बातें हुई।

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की

मुलाकात करने वालों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड, भाजपा नेता राकेश भारती व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंजनी सिंह भी मौजूद रहे।

Related Post

यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…
Disabilities

214 श्रवण बाधित बच्चों की योगी सरकार ने कराई कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए संचालित शल्य चिकित्सा…
CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…