उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई, लेकिन इस दौरान राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तार से बातचीत हुई।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में उत्तराखंड के विकास से जुड़े मौजूदा मुद्दों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों नेताओं ने राज्यहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।
इसके अलावा सुशासन को और प्रभावी बनाने, आम जनता से जुड़े विषयों तथा प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी बातचीत हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
