Former cm Harish Rawat

पूर्व CM हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार, ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट

1129 0

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है जहां उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है।

कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat) का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पूर्व सीएम हरीश रावत (Former CM Harish Rawat)की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वे वहां कुछ समय और स्वास्थ्य लाभ लेंगे। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्हें आईसीसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जन-जन के नेता हैं और वे जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच आएंगे।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former CM Harish Rawat), उनकी पत्नी और बेटी व स्टाफ में शामिल दो अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Former CM Harish Rawat)के संपर्क में आए उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हरीश रावत को सांस लेने में दिक्कत होने के दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, हरीश रावत अभी कुछ दिन और दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती रहेंगे, जबकि उनकी धर्मपत्नी रेणुका रावत को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है।

Related Post

Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Posted by - May 3, 2024 0
देहरादून। भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। देहरादून अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस…
CM Dhami

तय मानकों के अनुसार सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती की जाए: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 22, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की…
Savin Bansal

जनदर्शन: बुजुर्ग को परिजनों सम्पति अपने नाम करा छोड़ा लावारिस, डीएम ने दर्ज कराया भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त…
CM Dhami

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में: चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

Posted by - February 16, 2026 0
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित…