Haji Riaz Ahmed

पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का कोरोना से निधन

1040 0

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी रियाज अहमद (Haji Riaz Ahmed) का बृहस्पतिवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज अहमद (Haji Riaz Ahmed) को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जÞिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उपजिलाधिकारी का कोरोना से निधन

सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान आज तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।    उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

रियाज अहमद (Haji Riaz Ahmed) की गिनती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सहयोगियों में होती थी।

इस बीच, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी (59) का भी बृहस्पतिवार सुबह राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया।

त्रिवेदी यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उन्हें करीब एक पखवाड़े पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाजी रियाज अहमद (Haji Riaz Ahmed) और आईएएस अधिकारी त्रिवेदी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Post

Lok Sabha अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन

Posted by - February 20, 2021 0
गोरखगपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (om birla)  शनिवार को गोरक्षनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने…
CM Sai

मुख्यमंत्री साय से अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने की भेंट

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।…
cm yogi

कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल: योगी

Posted by - May 31, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मानव संपदा पोर्टल…