Harak Singh Rawat

सिविल और रिजर्व वन क्षेत्र के फेर में न पड़ें, जिम्मेदारी समझें-मंत्री हरक सिंह

929 0
श्रीनगर। वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए वन मंत्री हरक सिंह रावत  (Harak Singh Rawat) ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सिविल एवं रिजर्व वन क्षेत्र के फेर में न पड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए आपात स्थिति है, इसमें किसी वन क्षेत्र में भेद करने की जरूरत नहीं है। पूरे वन क्षेत्र को एक दृष्टि से देखें जिस रेंज के समीप जंगल जल रहा हो, आग बुझाने की जिम्मेदारी उसी रेंज की है।

वन मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सिविल एवं रिजर्व वन क्षेत्र के फेर में न पड़ें। अपने-अपने रेंज की जिम्मेदारी लें।

श्रीनगर में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए वन मंत्री ने कीर्तिनगर रेंज का अतिरिक्त चार्ज सकलाना रेंज के अधिकारी को देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नगर वन विभाग ने यदि प्रशासनिक आधार पर कीर्तिनगर रेंजर को चार्ज नहीं दिया था तो डिप्टी रेंजर को जिमेदारी देनी चाहिए थी। इस स्थिति में एक रेंजर को दो रेंज देना उचित नहीं है। उन्होंने आग बुझाने के लिए फायर वॉचरों की संख्या बढ़ाए जाने और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

वहीं, वन मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने बताया कि अब प्रदेश के वन कर्मियों समेत केंद्र की ओर से भेजे गए हेलीकॉप्टर और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से जगलों में लगी आग पर काबू पाया जाएगा। साथ में तय किया जाएगा कि स्थानीय लोगों को भी जागरूक करने का कार्य किया जा सके जिससे वनाग्नि की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Post

DM Savin Bansal reached the disaster affected areas

आपदा पीडितों से मिले डीएम, हर संभव मदद का दिया भरोसा, प्रभावित लोगों के साथ प्रशासन हरदम खड़ा

Posted by - September 16, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकार सविन बंसल (Savin Bansal) ने देहरादून शहर के मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा, कार्लीगाड आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में…
CM Dhami congratulated the Uttarakhand cricket team on reaching the Ranji semi-finals.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Posted by - February 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक…
CM Dhami

कुंभ के दौरान श्रद़धालुओं की सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम समय से पूरे करें: धामी

Posted by - September 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी…
CM Dhami

सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहरादून। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

Posted by - November 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा के…