foreign exchange reserves

विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड 513 अरब डॉलर पर पहुंचा

1063 0

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा का भंडार तीन जुलाई को समाप्त हुये सप्ताह में 6.41 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 506.84 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में बड़ी बढ़ोत्तरी से विदेशी मुद्रा का देश का भंडार बढ़ा

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में बड़ी बढ़ोत्तरी से विदेशी मुद्रा का देश का भंडार बढ़ा है। इससे पहले 19 जनू को समाप्त सप्ताह में यह 2.08 अरब डॉलर घटकर 505.57 अरब डॉलर रह गया था।

अमिताभ बच्चन के परिवार पर टूटा कोरोना का कहर, चार लोग पॉजिटिव पाए गए

स्वर्ण भंडार भी 49.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया

रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, तीन जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.65 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 473.26 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 49.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.52 अरब डॉलर पर पहुंच गई

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.52 अरब डॉलर पर पहुंच गई और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर चढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Related Post

Nitin Gadkari

गडकरी ने माना देश में है ऑक्सीजन की कमी, बोले- संकट गहरा है, डॉक्टर-राजनेता संवेदनशील होकर करें मदद

Posted by - April 27, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते देश इस वक्त मुश्किल हालात से गुजर रहा है। रोजाना कोरोना के आ रहे…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल पर समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Posted by - November 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों…

दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने…
DM Savin Bansal's inspection at Kedapuram

केदापुरम में डीएम का औचक निरीक्षण, नारी निकेतन से शिशु सदन तक परखी व्यवस्थाएं

Posted by - December 3, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने केदारपुरम अवस्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन का…