dance

कार्यक्रम में बुलाया विदेशी डांस गर्ल, फिर पहुंच गए बजरंग दल

434 0

रायपुर: रायपुर के एक होटल में बैली डांसर्स के कार्यक्रम को लेकर एक विवाद बढ़ गया। इस कार्यक्रम में डांस के लिए विदेश (Foreign dance girl) से लड़कियों को बुलाया गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विदेशी डांसर्स (Foreign dance girl) परफॉर्म करते हुए दिखाई दें रही है। इस कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही बजरंग दल के नेताओं को लगी तो वहां पहुंच कर तुरंत इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

इसकी शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में की, लेकिन इसके बाद भी होटल वालों ने इवेंट कराया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी करते हुए होटल में घुसने की कोशिश की। जिसे देख होटल वालों को पुलिस बुलानी पड़ी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद होटल वालों को लिखित में देना पड़ा कि वो इस इवेंट को बंद करवा रहे हैं।

त्रिलोक्यमोहिनी ध्वज वाले विशाल ‘नंदीघोष’ पर भगवान जगन्नाथ होंगे सवार

बता दें कि होटल संचालाकों ने बैटल ऑफ बैली डांसर्स नाम का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें लोगों को अरेबियन फूड भी परोसा जाता। राजधानी के कई कारोबारी घरानों के शौकीनों ने इस कार्यक्रम की बुकिंग करवा ली थी। 24 जून से 3 जुलाई तक यह कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन बजरंग दल के विरोध की वजह से अब इस इवेंट को रोक दिया गया है।

उमस भरी गर्मी से तड़प रहा कानपुर, बच्चे समेत 5 की गई जान

Related Post

CM Dhami

कांग्रेस ने सैनिकों की नहीं की चिंता, मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को दी पांचवें धाम की संज्ञा: धामी

Posted by - April 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के सैनिकों को सुविधाओं से वंचित…
Vaccination

प्रदेश में तेजी से हो रहा टीकाकरण, वैक्‍सीनेशन 30 करोड़ पार

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) अब पूरी तौर पर नियंत्रित है। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के…
CM Dhami

सीएम धामी ने बच्चों को दी नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख

Posted by - November 14, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)   ने राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य…