Petrol-Diesel prices

दिल्ली में पहली बार पेट्रोल से डीजल हुआ महंगा, बना रिकॉर्ड

1031 0

 

नई दिल्ली। देश में बुधवार को लगातार 18वें दिन तेल के दाम बढ़े है। इस बार हुई बढ़ोत्तरी में तो डीजल की कीमत पेट्रोल को पार कर गई है। जी हां, पहली बार डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है।

दिल्ली में  डीजल का मूल्य 48 पैसे बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। जो 28 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, डीजल का मूल्य 48 पैसे बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

ब्रिटेन में भारतीय मूल की पांच महिला इंजीनियरों ने बजाया डंका

करीब 12 सप्ताह्र तक तेल विपणन कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की मूल कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था जबकि उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट जारी थी। दिल्ली और मुंबई में हालाँकि राज्य सरकारों द्वारा वैट बढ़ाने से दाम बढ़े थे।

तेल विपणन कंपनियों ने 07 जून से कीमतों की समीक्षा दुबारा शुरू की। पिछले 17 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 8.50 रुपये यानी 11.93 प्रतिशत महंगा हुआ। लगातार 18 दिन में डीजल की कीमत 10.49 रुपये यानी 15.12 प्रतिशत बढ़ाई गई है।

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 81.45 रुपये, मुंबई में 86.54 रुपये और चेन्नई में 83.04 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल कोलकाता में 43 पैसे महंगा होकर 75.06 रुपये, मुंबई में 46 पैसे महंगा होकर 78.22 रुपये और चेन्नई में 39 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.17 रुपये प्रति लीटर बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————79.76(स्थिर)———-79.88(+48)
कोलकाता———81.45(स्थिर)———-75.06(+43)
मुंबई————-86.54(स्थिर)———-78.22(+46)
चेन्नई————83.04(स्थिर)———-77.17(+39)

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत मां के सच्चे भक्त और क्रांतिकारियों को बलिदान दिवस पर याद करते…
JAMMU KASHMIR ARMY

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Posted by - March 22, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां  (Shopian Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय…
online trading

ऑनलाइन ट्रेडिंग बैन करे केन्द्र सरकार : व्यापार मंडल

Posted by - January 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापार मंडल…