International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ का जलवा

499 0

लखनऊ। देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के तौर पर अपनी भूमिका को विस्तार देता उत्तर प्रदेश न केवल ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनने की ओर तेजी से प्रयासरत है, बल्कि वैश्विक पटल पर ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ (Food Basket of India) के तौर पर भी अपनी पहचान को भी पुख्ता कर रहा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश कृषि व खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में, जब 21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर व मार्ट में इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (International Trade Show)का आयोजन होने जा रहा है तो यह निश्चित है कि इस मेगा ट्रेड शो में फूड, डेयरी और एग्रो सेक्टर से जुड़ी व प्रदेश में व्यापक उपस्थिति रखने वाली कंपनियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। इस ट्रेड शो में यूं तो पूरी दुनिया से ही सभी क्षेत्रों की तमाम दिग्गज कंपनियां हिस्सा लेंगी मगर खास तौर पर उत्तर प्रदेश में व्यापक उपस्थिति रखने वाली फूड, डेयरी व एग्रो बेस्ड कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल ये कंपनियां उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग का हिस्सा बनेंगी बल्कि व्यापक वैश्विक बाजार तक इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स की पहुंच का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा।

Related Post

CM Yogi

यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी (जापान)/लखनऊ। जापान दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। यूपी…
Clean Ward Competition

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सहयोग से 05 दिसम्बर तक चलेगी प्रतियोगिता

Posted by - November 28, 2024 0
लखनऊ: ‘स्वच्छ वार्ड – स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा को साकार करने और प्रदेश के नगरों को वैश्विक श्रेणी का बनाने…

मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा- जनहित-जनकल्याणी योजनाओं के साथ किया खिलवाड़

Posted by - October 2, 2021 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में योजनाओं,स्‍मारकों और सड़कों के नाम बदलने को लेकर राज्‍य की योगी सरकार पर…
cm yogi

कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को ₹5.30 करोड़ की सहायता देंगे मुख्यमंत्री

Posted by - December 24, 2022 0
लखनऊ। कोरोना काल में समाज जागरूकता का दायित्व निर्वहन करते हुए असमय काल-कवलित हुए पत्रकारों के परिजनों की ओर मुख्यमंत्री…