देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 805 मरीजों की मौत

607 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रोजाना 15 हजार के आसपास नए कोरोना केस आ रहे हैं। और अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 14,348 नए केस सामने आए है। कल की तुलना में नए केसों में कमी आई है। गुरुवार को यह आंकड़ा 16,156 था।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना से मौत के 805 मामले रिपोर्ट हुए हैं। देश में अब तक महामारी की वजह से 4,57,191 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में रिकवरी रेट यानी संक्रमण मुक्त होने की दर 98.19 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 13,198 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,36,27,632 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केसों की बात की जाए तो यह कुल मामलों का 0.47 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। संख्या के आधार पर, देश में फिलहाल 1,61,334 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल कोरोना की 74 लाख 33 हजार 392 डोज दी गईं। जिसके बाद देश में अबतक 104 करोड़ 82 लाख 966 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 84 हजार 552 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 57 लाख 82 हजार 957 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Post

CM Dhami

केन्द्र पोषित योजनाओं की धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करें: सीएम धामी

Posted by - August 18, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केन्द्र पोषित योजनाओं की धनराशि का विकास कार्यों में शत प्रतिशत धनराशि खर्च…
New Bridge on Ganga

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने…
Agricultural Equipment

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व…
CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - June 28, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…