Radha Rani

जन्मोत्सव पर ब्रज की महारानी पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

353 0

मथुरा/ आगरा। ब्रज की महारानी राधा रानी ( Radha Rani )  का जन्मोत्सव योगी सरकार में भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। ब्रज में भगवान श्री कृष्ण के भव्य दिव्य जन्मोत्सव के बाद अब राधा रानी के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 11 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी का विशेष महाभिषेक किया जायेगा। शाम को राधा रानी को सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। इस दौरान राधा रानी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। वहीं राधा अष्टमी पर श्रद्धालु रोप- वे से दर्शन को मंदिर पहुंचेंगे।

ब्रज में जिस भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, उसी तरह से उनकी आल्हादिनी शक्ति राधा रानी का जन्मोत्सव भव्य और दिव्य रूप में मनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के 15 दिन बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राधा रानी ( Radha Rani ) के जन्मोत्सव पर वैसे तो सम्पूर्ण ब्रज में अलग- अलग जगह आयोजन होते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा धूम बरसाना, रावल और वृंदावन में मचती है। बरसाना में राधा रानी का दरबार है यहां मुख्य आयोजन किया जाता है। रावल में राधा रानी प्रकट हुई और वृंदावन में उन्होंने रास रचाया। यही वजह है कि तीनों जगह राधा रानी की विशेष आराधना की जाती है।

सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि 11 सितंबर की रात्रि दो बजे मंदिर परिसर में मंगल बधाई गायन शुरू हो जाएगा। यहाँ ब्रह्म मुहूर्त में पहले मूल शांति की पूजा होगी। उसके बाद 27 कुओं का जल, ब्रज के 27 स्थानों की रज, 27 तरह के वृक्षों के पत्ते और 108 तरह की जड़ी बूटियों के मिश्रित जल से महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 11 कुंतल पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक 11 घड़ों से किया जाएगा जिसमें से एक में 27 छेद होंगे। बुधवार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 5 बजे जन्मोत्सव दर्शन, सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक महाभिषेक होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक गौड़ीय समाज द्वारा श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, रात 9 बजे शयन आरती, 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से वृष भानु बधाई होगी। श्रृंगार दर्शन के दौरान गुजरात के जिला सूरत से परिधान बनाने के लिए हल्के पीले रंग का कपड़ा लाया गया है। इसमें जरी, गोटा, मोती, सितारे आदि लगाए गए हैं। आभूषण भी सूरत से लाए गए हैं।

राधा रानी ( Radha Rani ) के जन्मोत्सव के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा बरसाना धाम को सजाया और संवारा जा रहा है। यहां पहली बार कोलकाता के कारीगरों द्वारा आकर्षक लाइट लगाकर 51 द्वार बनाए जा रहे हैं। जिसमें राधा रानी की विभिन्न लीला के दर्शन होंगे। मंदिर पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर में साफ सफाई करने में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। पूरे मंदिर परिसर को साफ किया जा रहा है। सीढ़ियों पर रेलिंग लगाई जा रही हैं। दिल्ली से लाए गए फूलों से राधा रानी के महल को सजाया जाएगा। राधा रानी ( Radha Rani ) महाभिषेक के बाद शीश महल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। 11 सितंबर की शाम को राधा रानी को सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में लाएंगे। यहां दो घंटे तक राधा रानी को विराजमान किया जायेगा। इस दौरान राधा रानी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।

मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के लिए अपनाएं ऑनलाइन प्रणाली: मुख्यमंत्री

राधा जन्मोत्सव ( Radha Janmotsav ) में भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु 10 सितंबर को बरसाना पहुंच जाएंगे। इस दौरान बरसाना में रोप- वे श्रद्धालुओं के लिए चालू रहेगा। जिससे आसानी से श्रद्धालु राधा रानी ( Radha Rani ) के दर्शन को पहुंच जाएंगे। एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालुओं को ही रोप- वे स्थल तक जाने दिया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 120 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं सिटी की 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

जिला प्रशासन और पुलिस भी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों इसके इंतजाम कर रहा है। मेला क्षेत्र में 48 पार्किंग स्थल व 86 बैरियर बनाए गए है। वहीं मेला क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए 52 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया, स्टेटिक सेट और स्पीकर की गयी व्यवस्था की गई है। राधा रानी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एकल मार्ग व्यवस्था की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जगह पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर बनाए जा रहे हैं। इसमें 36 चिकित्सक, 46 पैरा मेडिकल स्टाफ और 10 एंबुलेंस लगाई जा रही हैं। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि राधा अष्टमी पर्व पर बुजुर्ग, बीमार और बच्चे श्री जी मंदिर न आएं। क्योंकि संभावना है कि 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उस दौरान बरसाना आ सकते हैं। भीड़ के समय मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर आना और फिर दूसरे रास्ते से काफी घूम कर जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Related Post

Jai Shanker

विदेश मंत्री ने अमेरिकी समकक्ष ब्लिंकन से की सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा

Posted by - April 20, 2021 0
वाशिंगटन/नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर( (S jaishankar) एवं उनके अमेरिकी समकक्ष टोनी ब्लिंकन ने अफगानिस्तान और म्यांमार समेत क्षेत्रीय…
PM Modi

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कहा, ‘थैंक्यू’

Posted by - May 14, 2024 0
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस…
AK Sharma

मोदी-योगी सर्वसमाज को ही अपना परिवार मानते हैं और उसी की खुशहाली और समृद्धि के लिए कर रहे दिन-रात कार्य

Posted by - March 27, 2025 0
लखनऊ/मऊ:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: योगी सरकार के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और नव्य कुम्भ के मुरीद हुए विदेश से आए संत

Posted by - December 15, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन के पहले महाकुम्भ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं…