CM Bhajanlal Sharma

भरतपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो पर व्यापारियों ने जेसीबी से की पुष्प वर्षा

453 0

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भरतपुर में लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में सोमवार को रोड शो किया। रोड शो कुम्हेर गेट से शुरू हुआ और बिजलीघर चौराहे पर ख़त्म हुआ।

इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए। कुम्हेर गेट से बिजली घर तक बाजारों को बैलून और पोस्टरों से सजाया गया।

रोड शो के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए। शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। वहीं गलियों से निकलने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई।

सीएम (CM Bhajanlal Sharma) का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके लिए बाजार में कई जगह व्यापारियों ने मंच तैयार कराए। शहर के लक्ष्मण मंदिर चौराहे और चौबुर्जा चौराहे पर सीएम का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री बोले-पूरे देश के अंदर यूसीसी और पेपर लीक कानून लागू करना आवश्यक

इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार को भरतपुर में सीकरी और कुम्हेर में सभाएं की थीं। इसके बाद वे रूपवास गए और प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रात में सीएम भरतपुर ही रुके।

Related Post

Mahant Sureshdas

गोरक्षा व गो सेवा के क्षेत्र में गोरक्षपीठ का योगदान अनिर्वचनीय

Posted by - September 12, 2022 0
गोरखपुर। दिगम्बर अखाड़ा (अयोध्या) के महंत सुरेश दास (Mahant SureshDas) ने कहा कि संस्कृति की विशिष्टता एवं महानता के कारण…
बिल गेट्स का इस्तीफा

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और प्रौद्योगिकी सलाहकार बिल गेट्स ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।…
Mayawati

राष्ट्रपति व पीएम के यूपी दौरे के दौरान कानपुर हिंसा भड़कना दुःखद: Mayawati

Posted by - June 4, 2022 0
लखनऊ: कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन…