क्वारंटाइन

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए बस्ती मंडल में पांच हजार लोग किए गए क्वारंटाइन

896 0

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में बस्ती मंडल के तीन जिलों में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए अब तक महानगरों और दूसरे देशों से घर लौटे 5000 से ज्यादा लोगों को चिन्हित कर क्वारंटाइन किया जा चुका है।

 क्वारंटाइन में 2400 बस्ती, 1500 संतकबीरनगर और 1100 सिद्धार्थनगर जिलों के लोग शामिल

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्वारंटाइन लोगों में 2400 बस्ती, 1500 संतकबीरनगर और 1100 सिद्धार्थनगर जिलों के शामिल हैं जिन्हें कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले चार दिनों के दौरान नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत अन्य महानगरों से घर लौटे लोगों में 12000 से ज्यादा बस्ती, 5000 से ज्यादा संतकबीरनगर और 4500 से ज्यादा सिद्धार्थनगर जिलों के हैं, जिनमें से अधिकांश को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके घरों को भेजा गया था।

देश में अब तक कोरोना वायरस के 562 मामलों की पुष्टि, 10 लोगों की मौत

तीनों जिलों में ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीमें गठित की

सूत्रों ने बताया कि तीनों जिलों में ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं जो महानगरों और दूसरे देशों से घर लौटे शेष लोगों को चिन्हित करने में लगी हुई है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने अफसरों से कहा – हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

Posted by - July 11, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…
CM Dhami

मेडिकल इमजेंसी जैसी स्थिति की दृष्टि से पिथौरागढ़ में अतिरिक्त हैलीकॉप्टर की करें व्यवस्था: धामी

Posted by - June 14, 2025 0
देहारादून। सीएम धामी (CM Dhami) ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर…
Tappal Kisan Maha Panchayat

किसान महापंचायतः अखिलेश के मंच पर नहीं मिली जगह तो दे दिया इस्तीफा

Posted by - March 6, 2021 0
अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की टप्पल इंटरचेंज में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मंच पर न बुलाए…