Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट मंजूर

385 0

देहरादून। उत्तराखंड में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme) के अंतर्गत, 5265 किलोवॉट क्षमता के पांच सोलर पॉवर प्लांट को स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत राज्य सरकार मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme) संचालित कर रही है। इसी क्रम में शासन द्वारा अधिसूचित उत्तराखंड राज्य सौर नीति-2023 के अंतर्गत, टाइप-टू श्रेणी में उरेडा द्वारा आवेदन के लिए इसी वर्ष 20 जुलाई को प्रस्ताव आमंत्रित किये गए थे।

ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि शासन स्तर पर उनकी अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय अनुवीक्षण समिति द्वारा पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनकी कुल क्षमता 5265 किलोवॉट है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगभग 24 करोड़ का निवेश होगा, साथ ही हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme) के साथ ही उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमोटेड के घरेलू उपभोक्ताओं म लिए रूफटॉप सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाती है जिस पर केंद्र के अलावा राज्य सरकार द्वारा भी अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Related Post

cm dhami

समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका: सीएम धामी

Posted by - February 26, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं…
संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…
CM Dhami

खेल वन और ग्रीन गेम्स से उत्तराखंड बना खेल और हरित चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद…
Railway

लॉकडाउन में रेलवे को पार्सल से 69.91 करोड़ रु. का राजस्व मिला

Posted by - December 20, 2020 0
अहमदाबाद। सम्पूर्ण लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों और कठिनतम चुनौतियों के बावजूद  पश्चिम रेलवे (Railways ) ने अपनी 763 पार्सल विशेष…