encounter in shopiaen

शोपियां एनकाउंटर में पांच आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने कहा- अमरनाथ यात्रा के लिए होगी फुल प्रूफ सिक्योरिटी

905 0

जम्मू-कश्मीर।  शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह (AGuH) समेत पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शोपियां मुठभेड़ (Encounter in Shopian) पर कश्मीर के IGP विजय कुमार ने कहा है कि पांचों आतंकवादी मारे गए हैं. ये स्थानीय आतंकवादी हैं। दो आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन, एक लश्कर ए तैयबा का है और दो आतंकवादी AGuH के हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम अमरनाथ यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण-प्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया था कि शोपियां में यह मुठभेड़ गुरुवार शाम को शुरू हुई थी और अब यह गतिरोध में बदल गई है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था, “छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया। मस्जिद को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।” पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की थी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। आतंकवादियों ने दोपहर तीन बजकर करीब 20 मिनट पर शोपियां शहर के इमामसाहिब में पुलिस और सीआरपीएफ के जांच दल पर गोलीबारी की थी। गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले थे।

28 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा

दरअसल, इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। उससे पहले सुरक्षाबल कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं. खुफिया जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस बार यात्रा 56 दिन तक चलेगी और इसके लिए एक अप्रैल 2021 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। श्री अमरनाथ जी की यात्रा को लेकर देशभर के भक्तों को साल भर इंतजार रहता है। यात्रियों के लिए इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड व्यापक इंतजाम करता है। यात्रियों के रहने और खाने-पीने से लेकर उनके लिए बसों का इंतजाम करता है।

Related Post

mukhtar-ansari

मोहाली कोर्ट ने चिकित्सकीय जांच के अनुरोध वाली मुख्तार अंसारी की याचिका की खारिज

Posted by - April 2, 2021 0
चंडीगढ़। मोहाली की एक अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की, उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए…
CM Nayab Singh

उच्च स्तरीय कमेटी करेगी निर्णय, आयाेग की मंजूरी के बाद हाेगी लागू

Posted by - August 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों की तरह उच्च शिक्षा विभाग के अनुबंधित कर्मचारी, एनएचएम वर्ग…
CM Vishnu Dev Sai

शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य: मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 16, 2025 0
रायपुर: जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय (CM…
CM Dhami

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - May 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर…