Accident

गाजियाबाद में एक ट्रॉली में टक्कर लगने से हुई पांच लोगों की मौत, दो घायल

982 0

गाजियाबाद। रात करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भीषण दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के मुरादनगर में एक ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लग गयी। जिससे ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मेरठ और सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।

स्लीप अटैक को आलस या थकान समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक

म्रतकों में दुर्गेश(24) पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवेश (24) पुत्र सुनील, अमित(25) पुत्र मामचंद, कृष्ण (26) पुत्र बलिराम निवासी पोहली गांव सरधना मेरठ, चंद्र(50) पुत्र गोधन निवासी बालपुर सहारनपुर की मौत हुई है। वहीं राहुल और जोनी घायल हैं।

Related Post

DM Savin Bansal

गिफ्ट डीड शर्तों का उल्लंघन; नाफरमानी पर; चला डीएम के न्याय का हथोड़ा; डीड कैंसिल

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के राज में जिला प्रशासन सामाजिक कर्तव्य से विमुख लोगों को अपनी न्याय…
Corona in india

Corona Update in India: कोरोना के मामलों ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 2 हजार से ज्यादा मौतें- 3.14 लाख नए केस दर्ज

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। देश भर में अब तक 13,23,30,644 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,…